उत्तर प्रदेश: बेटी से दो साल तक दुष्कर्म,आरोपी फरार
घटना का पता तब चला जब एक दिन पीड़िता की छोटी बहन ने अचानक पिता की करतूत को देख लिया और इसकी जानकारी अपनी मां को दी.
उत्तर प्रदेश जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी से कथित तौर पर दो साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनन्दन सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसकी 15 वर्षीय बेटी का दो साल से यौन शोषण कर रहा है.
उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि घटना का पता तब चला जब एक दिन पीड़िता की छोटी बहन ने अचानक पिता की करतूत को देख लिया और इसकी जानकारी अपनी मां को दी.
सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था.
उन्होंने बताया की थाना सीबीगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वह फरार है और उसकी तलाश जारी है.