May a good source be with you.

चौकीदार-भागीदार: माल्या के देश छोड़ने की मोदी जी को ख़बर थी? माल्या का सनसनीखेज़ खुलासा – मैंने अरुण जेटली को बताया था कि भारत छोड़ने वाला हूँ

पिछले वर्ष अप्रैल में अपनी गिरफ़्तारी के बाद से माल्या ज़मानत पर हैं।

लन्दन के एक कोर्ट में प्रत्यर्पण के मामले में चल रही सुनवाई में आये विजय माल्या ने वहाँ पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्होंने भारत छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से ‘सेटलमेंट’ को लेकर बात की थी, लकिन बैंकों ने उनके ‘सेटलमेंट प्लान’ पर सवाल खड़े कर दिए थे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार माल्या ने अपने बयान में यह भी कहा है कि वो अपना बकाया चुकाने के लिए तैयार हैं।

ज्ञात हो कि माल्या पर बैंकों के साथ कुल 9000 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप है और जिस समय वो देश छोड़कर गए थे उस वक़्त अरुण जेटली वित्त मंत्री थे। पिछले वर्ष अप्रैल में अपनी गिरफ़्तारी के बाद से माल्या ज़मानत पर हैं।

माल्या ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जहां तक मेरा सवाल है, मुझे उम्मीद है कि माननीय जजों का फैसला हमारे पक्ष में ही होगा।

ताज्जुब की बात यह है कि एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था लगातार अपने घुटने टेक रही है वहीं दूसरी ही तरफ विजय माल्या, नीरव मोदी और चोकसी जैसे लोग आराम से देश की जनता का पैसा ऐंठ कर उन्हें ही अंगूठा दिखा कर निकल जाते हैं। वहीं मोदी जी जो ख़ुद को प्रधान सेवक के साथ साथ देश का चौकीदार भी बताते हैं, ऐसे लोगों के लिए रास्ता साफ़ करके रखते हुए नज़र आ रहे हैं।

मज़ेदार बात यह है कि कुछ समय पूर्व सुब्रमनियन स्वामी ने इस वर्ष जून में अपने एक ट्वीट के माध्यम से कहा था कि माल्या इसलिए भाग पाया क्योंकि वह ‘किसी रसूखदार व्यक्ति’ से मिला था।

अपडेट: माल्या ने कहा उन्होंने जेटली को बताया था की वे भारत छोड़ने वाला है।

जेटली ने लिखित बयान में स्वीकार किया कि वे माल्या से मिले थे। किंतु उस मुलाक़ात में ‘सेटलमेंट’ की किसी बात से इंकार किया।

जेटली की इस प्रतिक्रिया के बाद माल्या ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उन्होंने जेटली को साफ़-साफ़ बताया था कि वो भारत छोड़ने वाला है। और तो और, माल्या ने यह भी कहा है कि उनकी मुलाक़ात संसद में ही हुई थी क्योंकि माल्या और जेटली दोनों ही राज्य सभा सांसद थे।

 

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+