May a good source be with you.

सरकार की झूठ पर आधारित है सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला, जेपीसी की जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई: मल्लिकार्जुन खड़गे

खड़गे ने कहा कि इस मामले में सब कुछ तब सामने आएगा जब संसद के सदस्य फाइलों की जांच करेंगे.

राफ़ेल मामले में जांच को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार जेपीसी की मांग पर अड़ी है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में सांसद बैठकर मामले की जांच करेंगे तभी इस मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी.

खड़गे ने आगे कहा कि पूरे पैराग्राफ़ में टाइपो (टाइपिंग की गलती) कैसे हो सकती है. यदि एक शब्द होता तो समझा जा सकता था. लेकिन पूरा पैराग्राफ टाइपो नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बोफोर्स और 2जी जैसे केसों में भी जेपीसी गठित की गई थी.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राफ़ेल सौदे में अनियमितताओं की आंशका है. इसलिए मामले में जांच कराने और जवाबदेही तय करने की जरूरत है. इसलिए हम जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं.

लाइव हिंदुस्तान की ख़बर की अनुसार कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला सरकार के झूठ पर आधारित है. क्योंकि कोर्ट ने सरकार द्वारा दिए तथ्यों के आधार पर फ़ैसला दिया है. उन्होंने कहा कि राफ़ेल में हुए अनियमितताओं से देश की रक्षा हितों को नुकसान पहुंचा है. हमें मौका दीजिए और संसद सारे विवरणों की विस्तार से जांच करेगी.

ग़ौरतलब है कि माकपा सांसद मोहम्मद सलीम ने भी सरकार पर रक्षा सौदे में सर्वोच्च न्यायालय से झूठ बोलने का आरोप लगाया और कांग्रेस की मांग का समर्थन किया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+