नरेन्द्र मोदी की चौकीदारी: JNU के लापता छात्र नज़ीब की मां ने पूछा- कहां गया मेरा बेटा?
जेएनयू के छात्र नजीब अहमद पिछले 2 सालों से लापता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर दिया है. साथ ही पीएम मोदी ने “मैं भी चौकीदार” नामक चुनावी अभियान की शुरुआत भी की है. इसे लेकर जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां ने पीएम मोदी से पूछा है कि अगर प्रधानमंत्री चौकीदार हैं तो बताएं कि मेरा बेटा कहां है.
नजीब की मां फ़ातिमा नफ़ीस ने ट्वीट कर कहा, “अगर आप चौकीदार हैं तो बताइए मेरा बेटा नजीब कहां है. एबीवीपी के गुंडे क्यों गिरफ़्तार नहीं किए गए. क्यों तीन बड़ी एजेंसियां मेरे बेटे को ढूंढने में नाकाम रहीं?”
If you are a chowkidar then tell me
where is my son Najeeb ?Why Abvp goons not arrested ?
Why three toped agencies failed to find my son ? #WhereIsNajeeb https://t.co/5GjtKSTIDh— Fatima Nafis (@FatimaNafis1) March 16, 2019
ज्ञात हो कि नजीब जेएनयू के माही-मांडवी छात्रवास से 15 अक्टूबर 2016 को अचानक लापता हो गया था. इस घटना से एक दिन पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ छात्रों से नजीब का कथित तौर पर झगड़ा हुआ था. इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था. हालांकि, सीबीआई जैसी बड़ी जांच एजेंसी भी नजीब को ढूंढने में कामयाब नहीं हो पाई.