शर्मनाक: भाजपा नेता पर आरोप- बंदूक की नोक पर 4 साल तक करता रहा नाबालिग का बलात्कार
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थानीय नेता पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई से सटे ठाणे से एक स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ़्तार कर लिया है. स्थानीय नेता पर आरोप है कि वह एक नाबालिग से बंदूक के दम पर पिछले चार सालों से कथित बलात्कार करते रहा है.
जनसत्ता के मुताबिक़ 41 वर्षीय आरोपी नेता पिछले चार सालों से
लड़की के पीछे लगा था. पहले तो वह लड़की को प्रपोज किया, लेकिन नाबालिग के तरफ़ से दूर रहने के हिदायत पर उसने बंदूक के दम पर 2015 में लड़की के साथ कथित रेप किया.
पुलिस के मुताबिक़ इस घटना के बाद भी आरोपी लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था. बाद में पीड़ित लड़की ने भाजपा नेता के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई. पुलिस से शिकायत करने पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की गई. स्थानीय नेता पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.