महाराष्ट्र: 22 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी
पुलिस ने शनिवार मुख्य आरोपी मयूर कुलारकर और दो अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया है.
महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले में 22 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पिछले सप्ताह उसके साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
युवती ने अपने कथित सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपना जीवन खत्म कर रही है क्योंकि इस वारदात की ख़बर सार्वजनिक हो गई.
पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी 21 वर्षीय मयूर कुलारकर और दो अन्य को घटना के एक दिन बाद शनिवार को गिरफ़्तार किया. एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरोडी गांव में मौड़ा तालुका की युवती ने रविवार को फांसी लगा लिया.