May a good source be with you.

दाल में काला: महाराष्ट्र में चुनाव बीतने के 23 घंटे बाद तक गायब रहे 323 EVM, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवाल

बीते 29 अप्रैल को महाराष्ट्र के कल्याण में मतदान संपन्न हुआ था.

महाराष्ट्र में हुए लोकसभा चुनाव से ऐसी ख़बरें आ रही हैं, जिससे चुनाव आयोग की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. बीते 29 अप्रैल को महाराष्ट्र के कल्याण में चुनाव बीतने के बाद करीब एक दिन तक 323 ईवीएम मशीन ग़ायब थे.

ज़ी न्यूज़ हिन्दी की रिपोर्ट के मुताबिक ईवीएम को डोम्बिवली के सावित्री बाई फुले थियेटर स्थित स्ट्रांग रूम में चुनाव वाले दिन ही रात में पहुंच जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

शिवसेना ने इस क्षेत्र के चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने यह मामला उठाया था. जी न्यूज़ हिन्दी के मुताबिक शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से इस मामले पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया.

चुनाव बीतने के करीब 23 घंटे तक ईवीएम स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंचा था. चुनाव आयोग के अधिकारी शिवाजी कडबाने के मुताबिक वोटिंग की जगह पर ही ईवीएम को रखा गया था. कुछ प्रक्रिया थी, जिनकी वजह से ईवीएम स्ट्रांग रूम में समय से नहीं पहुंच सके.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+