महाराष्ट्रः मजदूर की हत्या के मामले में ठेकेदार गिरफ़्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रह्लाद गावित के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्षीय एक कामगार की हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आकाश मंजे की हत्या के मामले में आरोपी प्रह्लाद गावित (38) को मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात गिरफ्तार कर लिया गया.
पालघर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंजे अपनी पत्नी के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था. मंजे ने मालिक से 30 हजार रुपये अग्रिम रूपये लिए थे. हालांकि, उनमें से कोई भी काम के लिए नहीं पहुंचा.
पुलिस ने बताया कि दंपती के काम से अनुपस्थित रहने से ठेकेदार गावित नाराज हो गया. उसने वाडा तालुक के गौरपुर गांव में एक शादी समारोह के बाहर मंजे को पकड़ लिया. तीखी बहस के बाद गावित ने धारदार हथियार से मंजे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि गावित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.