May a good source be with you.

शिव‘राज’ में अधिकारी नहीं दे रहे गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, मातृत्व योजना का बुरा हाल

महिलाओं को देने कि जगह चिकित्सा अधिकारी उठा रहे हैं योजना का लाभ

मध्य-प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लाभ पाने वाली महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है क्योंकि योजना का लाभ तो चिकित्सा अधिकारी उठा रहे हैं।

पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मंगलवार को ज़िला अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में देखा गया कि योजना के मुताबिक न तो गर्भवती महिलाओं को लड्डू दिए गए और न ही उन्हें मौसमी फल दिया गए। जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत शिविर में आने वाली गर्भवती महिला को 2 लड्डू और 2 मौसमी फल देने का निर्देश है।

इस योजना के तहत हर महीने की 9 तारीख़ को ज़िलों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है जिसमें चिकित्स संस्थानों के डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाती है। प्रशासकीय अधिकारी बीइइ बीआर देशमुख ने बताया कि इस संदर्भ में सीविल सर्जन से बात की गई थी। उन्होंने इसके लिए एक महिला चिकित्सा अधिकारी को नियुक्त करने का आश्वासन दिया है। उपयुक्त व्यवस्था न होने की बात कहकर अधिकारियों ने मामले से पल्ला झाड़ लिया।    

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+