May a good source be with you.

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदतर, चारपाई बन रही है एंबुलेंस

भारी बारिश में घुटने भर पानी में एम्बुलेंस के नहीं आने से प्रसुता को चारपाई पर अस्पताल लाने को मजबूर हुए परिजन

टीकमगढ़: पंद्रह सालों से राज कर रही शिवराज सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं का ये हाल है कि अस्पताल के छत से पानी टपक रहे हैं तो एंबुलेंस नहीं होने के कारण मरीजों को खाट से अस्पताल लाया जा रहा है।

टीकमगढ़ ज़िले के पृथ्वीपुर गांव में शिव’राज’ की एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है जो स्वर्णिम मध्यप्रदेश के विकास की पोल खोलती है। इस तस्वीर में एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण गांव वाले एक प्रसुता को प्लास्टिक से ढ़ककर छाता लगाए खाट पर घुटने भर पानी के रास्ते अस्पताल लिए जाते दिख रहे हैं। यह प्रदेश की दुर्दशा बयां करने के लिए काफी है।

गौरतलब है कि ईनाडु की एक रिपोर्ट के अनुसार टीकमगढ़ ज़िले के पृथ्वीपुर गांव वार्ड नंबर तीन में रहने वाले सुरेश खंगार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। मजबूरन परिजन को उसे भारी बारिश में चारपाई पर लिटाकर, घुटनों तक भरे पानी में अस्पताल लेकर जाना पड़ा।

प्रदेश से लगातार इस प्रकार की आती तस्वीरें यह स्पष्ट करती है कि सूबे में लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। प्रदेश सरकार योजनाओं का ढिंडोरा ज़रूर पीट रही है लेकिन ये सारी योजनाएं इन तस्वीरों के सामने धता साबित हो रही हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+