May a good source be with you.

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सूबे के सभी जूनियर डॉक्टरों ने दी इस्तीफा

हड़ताल में मध्यप्रदेश के पांचों मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हुए शामिल, स्टायपेंड बढ़ाने की मांग

मध्यप्रदेश मेें स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सूबे के जूनियर डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफा दे देने से स्वास्थ्य सेवाओं में आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई है।

अस्पताल मेें न मरीज भर्ती किए जा रहे हैें और न पहले से मौजूद मरीजों का सुचारू उपचार हो पा रहा है। कई अॉपरेशन टाल दिए गए। इलाज के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जय आरोग्य अस्पताल  (जेएएच) में जूनियर डॉक्टरों ने स्टायपेंड बढ़ाने को लेकर हड़ताल शुरू की थी। फिर बाद में जूनियर डॉक्टरों के एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) से इसका साथ मिला था।

जूडा ने इस मामले को लेकर डीन से बात की पर कोई उपाय नहीं निकल पाया, ऊपर से कल देर शाम चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एस्मा लगाते हुए जूनियर डॉक्टरों के तीन महीने तक अवकाश पर रोक लगा दी।

इस फैसले नाराज़ डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इसमेें सूबे के पांचों मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शामिल है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+