May a good source be with you.

शिव ‘राज’ में मीड-डे मील बन रहा जान का दुश्मन, केरोसीन मिला भोजन खाने से पांच बच्चे बीमार

बच्चों के खाने में लगातार हो रहे गड़बड़ी के बावजूद प्रशासन ने साधी है चुप्पी

मध्यप्रदेश में मिड-डे मील बच्चों के जान का दुश्मन बन गया है। सूबे में लगातार मिड-डे मील में लापरवाहियां सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही दमोह ज़िले में जहरीला मिड-डे मील खाने से पचास बच्चे फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए थे।

ताज़ा मामला मध्यप्रदेश का कटनी का है, जहां खाने में मिट्टी का तेल मिले होने से पांच बच्चे बीमार हो गए। माध्यमिक स्कूल के इन बच्चों की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ईनाडु की एक रिपोर्ट के अनुसार, मि़ड-डे मील में लापरवाही का मामला कटनी के गुलवारा माध्यमिक स्कूल का है जहां बच्चों के खाने में मिट्टी का तेल पाया गया। भोजन करने के बाद पांच बच्चों की उलटी होनी शुरू हो गई। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के बीआरसी अस्पताल पहुंचे और बच्चों से मुलाकात की। वहीं जांच में पता चलता है कि इस लापरवाही के पीछे ग्राम समूह का हाथ है।

शिवराज सरकार में मिड-डे मील में लगातार दूषित भोजन परोसने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों की शारीरिक और मानसिक बेहतरी के लिए दिया जा रहा भोजन उनकी जान पर ही आफत बनकर टूट रहा है और हर बार प्रशसन जांच के आदेश देकर चुप्पी साध लेती है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+