मध्यप्रदेश: मोदीराज में बेरोज़गारी के सवाल पर बगलें झांकने लगे भाजपा सांसद गणेश सिंह
भाजपा सांसद अपने जनसम्पर्क अभियान पर थे. उसी समय कुछ युवाओं ने उन्हें घेर लिया और बढ़ती बेरोजगारी पर सवाल करने लगे.
मध्य प्रदेश के सतना से तीन बार के भाजपा सांसद गणेश सिंह युवाओं द्वारा पूछे गये बेरोज़गारी के सवाल पर बचते दिखे. सांसद का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वायरल विडियो में युवाओं द्वारा सांसद गणेश सिंह से देश में बढ़ती बेरोज़गारी पर सवाल पूछते हुए देखा जा रहा है. दरअसल, सांसद जी अपने जनसम्पर्क अभियान पर थे. उसी समय कुछ युवाओं ने उन्हें घेर लिया और बढ़ती बेरोजगारी पर सवाल करने लगे.
लोकसभा चुनाव: बेरोजगारी के सवाल पर बचते दिखे सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह pic.twitter.com/K182bMoonE
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) April 6, 2019
नवभारत टाइम्स के मुताबिक पहले तो युवाओं को उन्होंने समझाने की कोशिश की. लेकिन, जब उन्होंने देखा कि युवा उनकी बातों से संतुष्ठ नहीं हो रहे हैं तब सासंद जी ने मौका पाकर वहां से निकलना ज़्यादा उचित समझा.
अब विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सांसद गणेश सिंह और भाजपा की ख़ूब फ़जीहत हो रही है.