लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी AIADMK, पार्टी के वरिष्ठ सांसद ने दिया संकेत
उन्होंने कहा कि यह मजाक है कि हमारी पार्टी भाजपा को तमिलनाडु में पैर जमाने के लिए मदद करेगी.
लोकसभा चुनाव के करीब आते ही भाजपा की मुसीबतें बढ़ती हुई देखती हैं. दक्षिण भारत की बड़ी पार्टी एआईएडीएमके ने अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं.
दरअसल, भाजपा को उम्मीद थी कि एआईएडीएमके पार्टी के साथ गठबंधन करेगी. लेकिन, एआईएडीएमके ने कहा कि पार्टी भाजपा को अपने कंधे पर बढ़ावा नहीं देगी.
M Thambidurai, AIADMK on alliance for general elections in Tamil Nadu: It is a joke to say that we will carry BJP on our back and help them gain a foothold in Tamil Nadu. We will work to strengthen our party, let them work to strengthen theirs. pic.twitter.com/7ESG3lr7Ox
— ANI (@ANI) January 18, 2019
एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एम थंबीदुरई ने कहा कि यह मजाक है कि हम भाजपा को अपने कंधे पर लादेंगे और उन्हें तमिलनाडु में पैर जमाने में मदद करेंगे. हम अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.