बलात्कार के आरोपी एमजे अकबर ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, कहा- तीन तलाक बिल पास होने की शुभकामनाएं
कई महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन शोषण और बलात्कार का मुक़दमा दर्ज किया था.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बलात्कार के आरोपी एम.जे अकबर की बधाई आई है. लोकसभा में तीन तलाक बिल पास होने पर एमजे अकबर ने पीएम की सराहना की है.
Congratulations to PM Narendra Modi for passage of triple talaq bill in Lok Sabha!
— M.J. Akbar (@mjakbar) December 27, 2018
ग़ौरतलब है कि मीटू कैंपेन के दौरान कई महिला पत्रकारों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार एम.जे अकबर के ऊपर यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगाए थे. इसके बाद उन्हें मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देना पड़ा था.
पत्रकार प्रिया रमानी और अन्य महिलाओं की शिकायत के बाद उन्हें हटाया गया था. इससे पहले एम जे अकबर ने शिकायत करने वाली महिला पत्रकारों के ऊपर मानहानि का मुक़दमा दर्ज करने की धमकी दी थी. फिलहाल उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच चल रही है.