यौन उत्पीड़न के आरोपी एम जे अकबर अभी भी हैं एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सदस्य
अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई ने हाल ही में अकबर पर बलात्कार का भी आरोप लगाया था.
एक तरफ जहां एक लंबे अरसे बाद भारतीय मीडिया जगत की महिलाओं ने खुलकर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं के बारे में खुलकर बात की, वहीं एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ऐसे पत्रकारों को अपनी सूची में जगह दे रही है, जिनके ख़िलाफ़ कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. हाल ही में एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी की गई सूची में एम जे अकबर का नाम भी जोड़ा गया है.
इसे लेकर पत्रकार निधि राज़दान ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी जताते हुए पूछा, “एम जे अकबर अब भी एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया का हिस्सा क्यों है?”
Why is MJ Akbar still a member of the Editors Guild? @ShekharGupta @sheela2010 https://t.co/KxKlmX05vg
— Nidhi Razdan (@Nidhi) November 16, 2018
इसके बाद कई लोगों ने ट्विटर पर इसके विरोध में प्रतिक्रिया दी.
He’ll probably remain as Editors’ Guilt!
— Priya Ranjan Sahu (@spriyaranjan1) November 16, 2018
Other members should raise the issue.
Important question is…
Y other members r quite?
— Raj Mohammad Tylor (@rajtri_1710) November 16, 2018
Maybe they prefer sexual offenders, panna Pramukhs and assorted sleazebags to be part of their guild????
— Fungus Humungous (@FHumungous) November 16, 2018
ज्ञात हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और एशियन एज़ के पूर्व संपादक एम जे अकबर के ख़िलाफ़ 20 से भी ज़्यादा महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. हाल ही में अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई ने अकबर पर बलात्कार का भी आरोप लगाया था.