पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम, बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 59 रुपए महंगा
सब्सिडी वाले सिलिंडर के दाम में 2.89 रुपए की वृद्धि हुई है।
महंगाई के नाम पर केंद्र सरकार में आई भाजपा सरकार अब फेल होने लगी है। देश में गैस और तेल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। रविवार को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 1.70 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 1.95 रुपए बढ़ी।
सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 2.89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में सब्सिडी वाले गैस की कीमत प्रति सिलिंडर 502.4 रुपए हो गई है। वही बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 59 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
Price of CNG increases by Rs 1.70 per kg in Delhi and Rs 1.95 per kg in Noida, Greater Noida and Ghaziabad. Price of CNG in Rewari increases by Rs 1.80 per kg. The new consumer price would be effective from midnight of 30 September/01 October: Indraprastha Gas Limited (IGL)
— ANI (@ANI) September 30, 2018
अब दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 44.30 रुपए और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.25 रुपए हो गई है। रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत 54.05 हुई है। इन नई कीमतों को 30 सितम्बर-1 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लागू कर दिया गया है।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 83.73 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 75.09 per litre (increase by Rs 0.30), respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 91.08 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 79.72 per litre (increase by Rs 0.32), respectively. pic.twitter.com/5WwFpIcbDk
— ANI (@ANI) October 1, 2018
इधर, पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को दिल्ली में 24 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 83.73 रुपए हो गई है। वहीं 30 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीज़ल की कीमत 75.09 रुपए हो गई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर क्रमश: 91.08 रुपए और 79.72 रुपए हो गई है।