May a good source be with you.

भाजपा को करीब 300 सीटें मिलने की संभावना

सबसे चौंकाने वाला रुझान उत्तर प्रदेश की अमेठी से आ रहा है जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेता स्मृति ईरानी से 14,076 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बृहस्पतिवार को हो रही वोटों की गिनती में अभी तक प्राप्त रुझानों के अनुसार भाजपा करीब 300 सीटों के साथ फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है.

अपराह्न तीन बजे तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, भाजपा देश भर में 300 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

अन्य दलों की बात करें तो आंध्रप्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद अच्छा दिख रहा है। पार्टी ने राज्य की सभी 24 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

तमिलनाडु में द्रमुक 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 22 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में मायावती की पार्टी बसपा 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महाराष्ट्र में शिवसेना को 18 सीटों पर जबकि बिहार में जद(यू) को 15 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

लोजपा छह, राकांपा छह और शिअद दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

प्रमुख नेताओं में सबसे चौंकाने वाला रुझान उत्तर प्रदेश की अमेठी से आ रहा है जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेता स्मृति ईरानी से 14,076 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा नेता शालिनी यादव से 3,25,023 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लखनऊ से केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा से आगे चल रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+