आम चुनाव 2019: सपा ने जारी किए 6 उम्मीदवारों के नाम, मैनपुरी से एक बार फिर लडेंगे मुलायम सिंह यादव
2014 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों जगहों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की थी.
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अपने गढ़ मैनपुरी में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मैदान में उतारा है.
वहीं, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भिलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि चुनावी मैदान में उतरेंगे.
अभी पार्टी ने अपने सबसे सुरक्षित सीट पर मैनपुरी के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
मुलायम सिंह यादव ने 1996, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट का प्रतिनिधित्व किया था. 2014 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों जगहों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की थी.
मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने 3 लाख 64 हजार वोटों से जीत हासिल की थी.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित