May a good source be with you.

“कमलछाप चौकीदार ही है चोर”: राहुल गांधी ने एक बार फिर साधा PM मोदी पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा, “न्याय ज़रूर होगा.”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा है कि चौकीदार चोर है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि ग़रीबों से लूटकर अमीर मित्रों को लाभ देने वाले चौकीदार को सज़ा मिलेगी.

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, “ 23 मई को जनता की अदालत में फैसला होकर रहेगा कि कमलछाप चौकीदार ही चोर है. न्याय होकर रहेगा. गरीबों से लूटकर अमीर मित्रों को लाभ देने वाले चौकीदार को सज़ा मिलेगी.”

 

आम चुनाव के तीसरे चरण में केरल की सभी सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं. केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने नामांकन किया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+