आम चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राहुल गांधी अमेठी तो सोनिया गांधी रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से तो यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.
वहीं उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, बदायूं से सलीम शेरवानी, धौरहरा से जितिन प्रसाद इत्यादि उम्मीदवार घोषित किए गए हैं.
दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद पश्चिम से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को मौका दिया गया है.
पूरी सूची यहां पढ़ें-
