आम चुनाव: 10 अप्रैल को अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी
भाजपा ने अमेठी में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को खड़ा किया है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्र कांत दूबे ने इसकी पुष्टि की है.
गांधी के खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है. ईरानी 2014 के चुनाव में भी गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थीं.
गौरतलब है कि कल गुरुवार को गांधी ने केरल के वायनाड से नामांकन पत्र दाखिल किया.