लोकसभा की 542 सीटों के लिए देश भर में मतगणना जारी, वायनाड से राहुल गांधी आगे
रायबरेली से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं.
लोकसभा की 542 सीटों के लिए देश भर में मतगणना शुरू हो गया है. शुरूआती रुझानों में एनडीए आगे चल रही है.
- उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है. यहां भाजपा के राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं.
- केरल के वायनाड से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं.
- रायबरेली से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं.
- अमित शाह गांधीनगर से आगे चल रहे हैं.
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भाजपा के कुंवर सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं.
- उत्तर प्रदेश के अमेठी से स्मृति ईरानी आगे.
- गुरुदासपुर से अभिनेता सनी देओल आगे चल रहे हैं.
- चड़ीगढ़ से किरण खेर आगे हैं.
- तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर पीछे चल रहे हैं.
फिलहाल अभी पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई है. एक-दो घंटे बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.