May a good source be with you.

राहुल गांधी ने अच्छे मुद्दे को उठाया, हम मंदिर और धर्म में उलझे रहे, चिराग़ पासवान ने भाजपा पर कसा तंज़

कयास लगाए जा रहे हैं कि रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का दामन छोड़ सकती है.

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने भाजपा सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि भाजपा राम मंदिर जैसे मुद्दे को प्राथमिकता देकर विकास के मुद्दे को पीछे छोड़ रही है.

चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में किसानों और रोज़गार के अच्छे मुद्दे को उठाया जबकि भाजपा धर्म और मंदिर के बीच ही फंसी रही. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जीत के लिए हमें (एनडीए को) विकास के मुद्दे पर वापस लौटना होगा.


इससे पहले चिराग पासवान ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी में इन दिनों काफ़ी सकारात्मक बदलाव आए हैं. कांग्रेस पार्टी ने तीनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन किए हैं, अगर हम किसी की आलोचना करते हैं तो उसके अच्छे कामों की तारीफ़ भी करनी चाहिए.


चिराग़ पासवान के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि भाजपा की एनडीए में एक और फूट हो सकती है. कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में रामविलास पासवान की पार्टी महागठबंधन में शामिल हो सकती है.

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की पुरानी सहयोगी रह चुकी है. 2014 के लोकसभा चुनावों में लोजपा ने एनडीए का दामन थाम लिया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+