मुख्यधारा की मीडिया डर से कम लालच के कारण ज़्यादा चुप है – अरुण शौरी
शौरी ने कहा, “यह केंद्रीय रूप से निर्देशित है और सभी स्तरों पर कार्यान्वित किया जा रहा है.”
वरिष्ठ पत्रकार एवं नेता अरुण शौरी ने बीते 12 जनवरी को कहा कि मुख्यधारा की मीडिया की चुप्पी ‘लालच की वजह’ से है. उन्होंने यह बात चेन्नई में चल रहे तीन-दिवसीय द हिन्दू लिट फॉर लाइफ फेस्टिवल के दौरान कहा.
द हिन्दू की एक ख़बर के मुताबिक़ शौरी ने कहा, “मुख्यधारा की मीडिया डर से की वजह से ज्यादा नहीं बल्कि लालच की वजह से चुप है. जो संस्थान संरक्षण दे सकते हैं वे बहुत कमज़ोर हैं.”
स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार का हनन करने वाले सरकार के कारनामों का विरोध करते हुए शौरी ने कहा, “ हमने विचारों या स्वतंत्रता और संस्थानों पर कभी इतना व्यापक, निर्लज, व्यवस्थित और इतने लंबे समय से होने वाला हमला नहीं देखा है. यह केंद्रीय रूप से निर्देशित है और सभी स्तरों पर कार्यान्वित किया जा रहा है.
शौरी ने देश में बढ़ रहे असहिष्णुता पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “लोग अपने लेखों के लिए और या अपने विचारों के लिए मार दिए जा रहे हैं या उनके ख़िलाफ़ मुक़दमे दर्ज हो रहे हैं.