May a good source be with you.

5 साल का काम रहा फ़ेल, अब नफ़रत, नौटंकी और जुमला फैलाने में लगे हैं नरेन्द्र मोदी: लालू प्रसाद यादव

“बकबका गया है. (नर्वस हो गए हैं) जनता को बुड़बक समझता है. (जनता को मूर्ख समझता है) 5 वर्ष पहले जो घोषणाएं की, एको भी पूरा नहीं किया.”

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने पांच साल पहले जो घोषणाएं की, उनमें से एक भी पूरी नहीं हुई. अब अगले पांच साल के लिए कोई घोषणा करने की बजाए नरेंद्र मोदी बकबका रहे हैं.

ट्विटर पर लालू प्रसाद यादव ने लिखा है, “बकबका गया है. (नर्वस हो गए हैं) जनता को बुड़बक समझता है. (जनता को मूर्ख समझता है) 5 वर्ष पहले जो घोषणाएं की, एको भी पूरा नहीं किया. अगले 5 बरस की कोई नई बात नहीं.  ख़ाली नफ़रत, नौटंकी, जुमलाबाजी, बकबक, झकझक, बकवाद, विलाप और 40 साल पहले के गड़े मुर्दे सूंघ भ्रम खोदने में लगा है. पूरा बकबकाईल बा..काम का कौनो बात नईखे.(काम की कोई बात नहीं हो रही)”

बता दें कि 2014 के चुनाव में विकास के मुद्दे पर सामने आए नरेन्द्र मोदी ने अब विकास की बात करना छोड़ दिया है. प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल काफ़ी ख़राब रहा है. देश में बेरोज़गारी की स्थिति पिछले 45 सालों में सबसे अधिक है. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी मोदी सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है. खुद प्रधानमंत्री मोदी पर राफ़ेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भी पिछला 5 साल त्रासद रहा है. देश ने पठानकोट, उरी और पुलवामा जैसे भयावह आतंकी हमले देखे हैं.

इन सभी मोर्चे पर फ़ेल प्रधानमंत्री मोदी पर दशकों पहले से जुड़े झूठे बयान दे रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए देश के युद्धपोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टियां मनाने के लिए किया था. हालांकि, प्रधानमंत्री का यह बयान झूठा साबित हो चुका है.

इससे पहले पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में कहा था कि उनकी मौत भ्रष्टाचारी नम्बर 1 के रूप में हुई थी. इस बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी की खूब फ़जीहत हुई थी.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 1991 में एक आतंकी हमले में हुई थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+