हम पान की गुमटी पर रूककर मोदी और नीतीश की रैली से ज्यादा भीड़ जुटा लेते हैं: लालू प्रसाद यादव
एनडीए के सभी दलों ने रविवार को पटना में रैली का आयोजन किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए थे.
भाजपा व उसके सहयोगी दलों द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित संकल्प रैली को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि नरेन्द्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने तीन महीने जोर लगाकर जो भीड़ जुटाई, उतनी मैं पान की गुमटी पर जुटा लेता हूं.
ट्विटर पर लालू यादव ने लिखा है, “नरेंद्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने महीनों ज़ोर लगा सरकारी तंत्र का उपयोग कर गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है, जितनी हम पान खाने अगर पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते है, तो इकट्ठा हो जाती है. जाओ रे मर्दों, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और ज़ूम करवाओ.”
नरेंद्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने महीनों ज़ोर लगा सरकारी तंत्र का उपयोग कर गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है जितनी हम पान खाने अगर पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते है तो इकट्ठा हो जाती है।
जाओ रे मर्दों, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और ज़ूम करवाओ।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 3, 2019
बता दें कि रविवार 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने संकल्प रैली का आयोजन किया था. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान शामिल हुए. बताया जा रहा है कि एनडीए की यह रैली फ्लॉप रही है और इसमें पिछले दिनों हुए कांग्रेस की रैली से कम लोग शामिल हुए.