May a good source be with you.

एनडीए में बवाल, कुशवाहा ने पूछा- #DNA वाले मुद्दा पर नीतीशे जी सही थे और प्रधानमंत्री गलत?

बीते दिनों एक सभा के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में सवाल पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि इस सभा का स्तर इतना नीचे मत गिराइए.

बिहार में ‘नीच’ शब्द पर चल रहे सियासत के बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. एक ट्वीट करके उपेन्द्र कुशवाहा ने सुशील मोदी से पूछा है कि अगर नीतीश कुमार के बयान का अर्थ किसी को नीच कहना नहीं था, तो इसका मतलब यह है कि डीएनए वाले बयान पर नीतीश कुमार सही थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गलत.

गुरुवार को लगातार कई ट्वीट में उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा को घेरा. उन्होंने सुशील मोदी से पूछा- तो लगे हाथ यह भी कह ही दीजिए……….कि #DNA वाले मुद्दा पर नीतीशे जी सही थे और प्रधानमंत्री जी गलत…….!

दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रियंका गांधी के बयान का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘यदि आपकी व्याख्या में नीतीश जी के कहने का अर्थ ‘नीच’ नहीं है……..तब तो आपके अनुसार श्रीमती प्रियंका गांधी जी के बयान का अर्थ निकालते समय भी प्रधानमंत्री जी ही गलत थे…?

ग़ौरतलब है कि बीते दिनों एक प्रेस वार्ता में एनडीए के सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बैठक का स्तर नीचे मत गिराइए. इसके बाद नीतीश के इस बयान पर सियासत तेज हो गई.

उपेन्द्र कुशवाहा ने जोरशोर से प्रचार किया कि नीतीश कुमार ने उन्हें नीच कहा है. उपेन्द्र कुशवाहा ने जब भाजपा को भी इस बयान पर घेरना शुरू किया तो उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी नीतीश के बचाव में उतर गए. सुशील मोदी ने कहा कि वह नीतीश की सभा में मौजूद थे और मुख्यमंत्री ने किसी को भी नीच नहीं कहा है. इसके बाद रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने नरेन्द्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार के डीएनए वाले बयान को लेकर भी भाजपा को निशाना बनाया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+