May a good source be with you.

फोटोशॉपः कोलकाता में भाजपा की रैली में ज़बरदस्त भीड़? भाजपा समर्थकों ने फैलाई झूठी ख़बर

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

“दो सिर के सामने यह कोई रेत नहीं है। भाजपा की कोलकाता रैली में यह लोगों की भीड़ है। कल कोलकाता में एक असामान्य दिन था। मोदी जी शहर में थे! ममता बी नहीं थीं! विशाल ब्रिगेड ग्राउंड पर 10+ लाख कार्यकर्ताओं (कोलकाता पुलिस द्वारा दिया गया आंकड़ा) की भारी भीड़ थी।”-(अनुवाद) यह संदेश, कथित रूप से कोलकाता में हुई एक रैली की तस्वीर के साथ पोस्ट किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया था। पीएम मोदी ने 3 अप्रैल को एक चुनाव प्रचार रैली के लिए कोलकाता का दौरा किया था।

कई दूसरे लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर दावा किया है कि यह कोलकाता में मोदी-शाह की हालिया रैली का दृश्य है।

फोटोशॉप तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने इस रूपांतरित तस्वीर को पूर्व में तब खारिज किया था जब इसे मोदी-शाह की रैली में “समर्थकों की सुनामी” के रूप में शेयर किया गया था। ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह तस्वीर का दिसंबर 2017 की तस्वीर की है, जब पीएम मोदी और अमित शाह शिमला में मंच साझा कर रहे थे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह का था।

भाजपा अध्यक्ष द्वारा पहने गए कपड़े न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा पोस्ट की गई उस घटना की दूसरी तस्वीरों से मेल खाते हैं।

नीचे तुलना के लिए उस घटना की असली तस्वीर के बगल में फोटोशॉप तस्वीर रखी गई है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+