May a good source be with you.

आज सड़कों पर उतरेंगी केरल की 50 लाख महिलाएं , भाजपा-संघ के ख़िलाफ़ बनेगी 620 किलोमीटर लंबी मानवीय दीवार

महिला-अधिकारों के संरक्षण और भाजपा-संघ के रूढ़ियों का विरोध करने के लिए इस मानवीय दीवार का आयोजन किया जा रहा है.

आज केरल की लगभग 50 लाख महिलाएं भाजपा और आरएसएस की नीतियों के ख़िलाफ़ 620 किलोमीटर की मानवीय दीवार बना रही हैं. शाम में 4 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होना है. केरल के उत्तरी कसारागोड से लेकर दक्षिण में तिरुवनंतपुरम तक इस मानवीय दीवार का निर्माण होना है.

सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बावजूद लगी रोक के ख़िलाफ़ और महिला अधिकारों के संरक्षण को मजबूती देने के लिए इस मानवीय दीवार को बनाया जा रहा है. इसमें शामिल महिलाएं भाजपा और आरएसएस की रूढ़िवादी और सांप्रदायिक नीतियों का विरोध करेंगी.

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों ने महिलाओं के इस प्रदर्शन के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है.

बीबीसी हिन्दी के मुताबिक इस मानवीय दीवार को केरल सरकार का समर्थन भी हासिल है. इसमें राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. श्यालजा कसारागोड में इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी, जबकि तिरुवनंतपुरम में सीपीएम नेता वृंदा करात खुद मौजूद रहेंगी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+