पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायणन को पद्म भूषण मिलने से केरल के पूर्व डीजीपी नाखुश, उठाए सवाल
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नारायणन पर 90 के दशक में जासूसी का आरोप लगा था.
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायणन को पद्म भूषण दिए जाने पर केरल के पूर्व डीजीपी टीपी सेन कुमार ने नाराजगी जताई है, उन्होंने नारायणन को पद्म भूषण मिलने पर सवाल उठाए और पूछा कि उन्हें किस योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा जा रहा है, उन्होंने देश के लिए क्या योगदान दिया है?
न्यूज़ एजेंसी ‘एएनआई’ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने उन्हें पुरस्कार दिया है उन्हें ये बताना चाहिए कि नांबी नारायणन ने देश के लिए क्या योगदान दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसरो में क्या हुआ इसके लिए समिति नियुक्त की, तो निष्कर्ष निकलने से पहले उन्हें सम्मान कैसे दे सकते हैं?”
Former Kerala DGP, TP Senkumar on Nambi Narayanan being conferred Padma Bhushan: Those who awarded him should explain what his contributions were to the country. SC appointed a committee to find out what happened in ISRO. How can they award him before findings come out? (26-1-19) pic.twitter.com/d9EEGjUrTd
— ANI (@ANI) January 27, 2019
वहीं इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायणन खुद को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर काफी खुश जाहिर की है.