May a good source be with you.

बाढ़ के बाद अब बुखार की चपेट में आया केरल

डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस सहित अन्य बुखार के कारण 29 अगस्त से अब तक 9 लोगों की हो चुकी है मृत्यु

केरल के ज्यादातर हिस्सों से बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब वहां बुखार की परेशानी ने घर कर लिया है। लेप्टोस्पायरोसिस सहित अन्य बुखार के कारण 29 अगस्त से अभी तक नौ लोग मारे गये हैं।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अनुसार, सोमवार को पलक्कड़ और कोझीकोड़ जिलों में लेप्टोस्पायरोसिस के कारण सोमवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभन्न अस्पतालों में 71 लोग लेप्टोस्पायरोसिस (रैट फीवर) से ग्रस्त पाये गये हैं, जबकि 123 लोगों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 13,800 से ज्यादा लोगों ने अस्पतालों में विभिन्न बुखारों के लिए अपना इलाज कराया।

इनमें से डेंगू के 11 मामले निकले जबकि 21 संदिग्ध मामले थे।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+