गड़बड़-घोटालाः केरल में 2 जगह ईवीएम में खराबी, हाथ का बटन दबाने पर BJP को जा रहा है वोट
ईवीएम मशीन में खराबी का पता चलने तक 70 वोट डाले जा चुके थे.
केरल में आज लोकसभा की 20 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इसी बीच दो पोलिंग बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की ख़बर सामने आई है. जिसके मुताबिक कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह हाथ का बटन दबाने पर वोट भाजपा के खाते में जा रहे है.
कथित तौर पर मशीन में खराबी का पता चलने तक 70 वोट पहले ही डाले जा चुके थे. जिसके बाद मशीन को बदला गया.
ट्वीटर पर लोगों ने ईवीएम खराबी की ख़बरों को शेयर किया. जिसके अनुसार, केरल के कोवलम में स्थित एक बूथ पर कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह हाथ का बटन दबाने पर कमल को वोट जा रहा था.
https://twitter.com/Advaidism/status/1120531624364531717
मनोरमा ऑनलाइन की ख़बर के अनुसार चेरथला के पास किझके नालपाथू पोलिंग बूथ पर भी ईवीएम में खराबी आई है. यहां भी सभी वोट भाजपा की झोली में जा रहे थे. हालांकि समस्या का पता चलते ही मशीन को बदल दिया गया है.
https://twitter.com/OnmanoramaLive/status/1120531676302585856
ग़ौरतलब है कि पिछले चरणों के मतदान में भी उत्तर प्रदेश के बिजनौर और जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ईवीएम में खराबी की ख़बरें सामने आई थी.