May a good source be with you.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने की लोगों से मदद की अपील

ट्विटर पे शेयर किया मैसेज

केरल में भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।  बाढ़ और बारिश से अब तक 97 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बाढ़ के कारण करीब 8000 करोड़ रुपये का नुक्सान होना बताया जा रहा है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन नें सभी देशवासियों से राज्य की मदद करने को आगे आने को कहा है।

अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखे संदेश में मुख्यमंत्री ने राहत राशि को ऑनलाइन भेजने के लिए, ‘मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष’ खाते का विवरण सांझा किया है।

केरल के लोगों के जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए देश के सभी लोगों से आग्रह है कि अपनी क्षमतानुसार राहत कोष में योगदान दें। https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/ पर जाकर आप ऑनलाइन अपना योगदान दे सकते हैं अथवा ट्विटर पर बताये गए बैंक खाते में अपनी योगदान राशि जमा कर सकते हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+