May a good source be with you.

केजरीवाल: भाजपा सरकार को लगेगी गरीबों की हाय

दिल्ली सरकार ने दावा किया कि दिल्ली खाद्य आयुक्त ने खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री के इंकार के बाद भी मोदी सरकार ने 2.53 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों की हाय लगेगी क्योंकि भाजपा सरकार नें जानबूझ कर लोगों के राशन कार्ड काटे हैं।

केजरीवार ने यह बयान उस विडियो पर दिया जिसमें उप-राज्यपाल अनिल बैजल से मटियाला विधानसभा की एक महिला राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए कह रही हैं। महिला कह रही हैं कि उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया था, और राशन कार्ड उपलब्ध होने के बाद ही वह अपने दो बच्चों का पेट भर सकेंगी।

पार्टी के विधायक गुलाब सिंह की ट्वीट को शेयर करते हुए केजीरीवाल ने यह भी कहा कि उन अफसरों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए जिन्होंने भाजपा के आदेशों का गैरकानूनी ढंग से पालन किया हैं।

पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार ने रविवार को राजधानी में 2.53 लाख राशन कार्डो की पुनर्बहाली के आदेश दिए थे और साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वैध लाभकर्ताओं की भूख से मौत के ज़िम्मेदार वे ख़ुद होंगे। दिल्ली सरकार ने साथ ही ये दावा भी किया कि दिल्ली खाद्य आयुक्त ने खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के इंकार के बाद भी जुलाई और अगस्त में 2.53 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए थे।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+