टेलीफोन, बाथरूम और बिछावन से लैस गुफा में साधना कर रहे थे PM मोदी या उठा रहे थे सुविधाओं का लाभ?
इस गुफा में प्रधानमंत्री मोदी से पहले अमित शाह के बेटे जय शाह तीन दिन का समय बीता चुके हैं.
केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी साधना के नाम पर लग्ज़री सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं. केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री मोदी के साधना की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे पता चलता है कि यहां भक्ति से ज्यादा ध्यान अपने प्रचार और सुविधाओं का लाभ उठाने पर था.
Prime Minister Narendra Modi meditates at a holy cave near Kedarnath Shrine in Uttarakhand. pic.twitter.com/KbiDTqtwwE
— ANI (@ANI) May 18, 2019
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के साधना स्थल यानी रुद्र गुफा की ऊंचाई 10 फीट है, इसमें एक सुसज्जित बिछावन और गुफा के साथ वाशरूम भी अटैच है.
नेहरू इंस्टिच्यूट ऑफ माउंटेनिरिंग के अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले ही ये सारी सुविधाएं यहां लगाई गई हैं. इस गुफ़ा को पिछले साल ही एक चट्टान को काट कर बनाया गया था.
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस गुफा में एक टेलीफोन है. इसके साथ ही पांच अन्य गुफा यहां बनाए जाने हैं. इन्हें प्रतिदिन 990 रुपए के भुगतान पर लिया जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी से पहले यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह 9 मई से 11 मई तक तीन दिन का समय इस गुफा में बीता चुके हैं.