कर्नाटक: दो निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस-जेडीएस सरकार से समर्थन लिया वापस, भाजपा ने अपने विधायकों को दूर रिसोर्ट में भेजा
पार्टी के राज्य अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर, वरिष्ठ नेता शोभा करंदलाजे समेत 104 विधायक सोमवार से नूह ज़िले में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत रिसोर्ट में रह रहे हैं.
कर्नाटक सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस ले लेने के बाद प्रदेश में सरकार गिर जाए, भाजपा इसके लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगाई हुई है. सूत्रों के मुताबिक़ विपक्ष में बैठी भाजपा ने अपने विधायकों को हरियाणा के नूहं ज़िले के पास एक रिसोर्ट में भेज दिया है.
पार्टी के राज्य अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर, वरिष्ठ नेता शोभा करंदलाजे समेत 104 विधायक सोमवार से नूह ज़िले में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत रिसोर्ट में रह रहे हैं.
एएनआई की एक ख़बर के मुताबिक़ आज 2 निर्दलीय विधायकों ने कर्णाटक की कांग्रेस-जेडी(एस) सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है.
2 Independent MLAs, H Nagesh and R Shankar, withdraw their support from Karnataka govt. pic.twitter.com/C34u3BNFOb
— ANI (@ANI) January 15, 2019
ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा विधायकों को इसलिए रिसोर्ट में रुकवाया गया है ताकि कांग्रेस-जेडी(एस) द्वारा इन विधायकों को अपने समर्थन में लेने का किसी भी कोशिश को रोका जा सके.
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “हम रिसोर्ट में रह रहे हैं. हमें नहीं पता कि हम यहाँ कब तक रहेंगे.”
उधर कर्णाटक में गठबंधन की सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाये जाने की खबरों को पार्टी के राज्य अध्यक्ष येदियुरप्पा झूठ बताया है. येदियुरप्पा ने कहा कि “इसमें कोई सच्चाई नहीं है. कांग्रेस और जेडी(एस) मिलकर विपक्ष के विधायकों को बहलाने की कोशिश कर रहे थे.”
इस मामले में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने येदियुरप्पा पर आरोप लगाया कि वे सरकार को गिराने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं.
बता दें कि 224 सीटों वाली कर्णाटक विधान सभा में भाजपा के पास 104 सीट हैं. वहीं कांग्रेस के 79, जेडीएस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक- एक सीट हैं.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित