उत्तर प्रदेश पुलिस पर कांवड़ियों का हमला, भाग कर बचाई जान: देखें वीडियो
वायरल वीडियों में कुछ पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है. वहीं, कुछ को ग्रामीणों और कांवड़ियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में कुछ पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है. वहीं, कुछ को ग्रामीणों और कांवड़ियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले का है. लाइव हिंदुस्तान के ख़बर के मुताबिक, रामपुर मथुरा इलाके के कई कांवरिये जलाभिषेक करके घर लौट रहे थे. इस बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई. अंतिम संस्कार के दौरान एक पक्ष ने डीजे बजाने का विरोध किया था. इसपर विवाद बढ़ता गया और एक कांवरिया घायल हो गया था, जिसे लखनऊ भेजा गया।
#सीतापुर : कावड़िये की मौत का मामला, पुलिस को दौड़ाते कावड़िये. थाना रामपुर मथुरा का मामला. @sitapurpolice @Uppolice pic.twitter.com/riGWcbwRZ3
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 13, 2019
रात में पुलिस ने केस दर्ज किया और स्थिति सामान्य हो गया. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हालात फिर बिगड़ गए. इलाके के मौनी बाबा रामपुर मथुरा स्थित मुरलीधर मैदान में धरने पर आ बैठे. नाराज कांवरियों ने मौके पर मौजूद इलाके में पुलिस के वाहन को ईंट-पत्थर चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएसी और अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई. जिसके बाद इलाके में स्थिति नियंत्रण में है.