मोदी जी ने नोटबंदी नहीं अक्लबंदी की, अब चुनाव में जनता वोटबंदी करेगी- कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने लोगों से अपील की कि वो नोटबंदी को चुनाव में भी याद रखें.
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कन्हैया ने कहा कि नोटबंदी करने वाले मोदी जी ने असल में अक्ल बंदी की थी. अब जनता वोटबंदी करेगी
आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को नोटबंदी याद रखने की अपील करते हुए कन्हैया ने एक ट्वीट करते हुए कहा, “आरबीआई की आपत्ति के बाद भी नोटबंदी करने वाले मोदी जी ने असल में अक्लबंदी की थी. अब जनता अगले महीने से वोटबंदी शुरू करेगी जो मई तक चलेगी. इसमें नोटबंदी की तरह किसी की जान नहीं जाएगी और सरकार जनता की ताकत भी जान जाएगी.”
आरबीआई की आपत्ति के बाद भी नोटबंदी करने वाले मोदी जी ने असल में अक्लबंदी की थी। अब जनता अगले महीने से वोटबंदी शुरू करेगी जो मई तक चलेगी। इसमें नोटबंदी की तरह किसी की जान नहीं जाएगी और सरकार जनता की ताकत भी जान जाएगी।#DemonetisationYaadRakhna
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) March 14, 2019
ग़ौरतलब है कि कन्हैया कुमार राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से बेगूसराय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है. हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.