May a good source be with you.

एक और वादा पूरा, पुलिसकर्मियों को मिलेगा हफ़्ते में एक दिन का अवकाश, कमलनाथ सरकार ने दिया आदेश

पार्टी ने पिछली भाजपा सरकार को विज्ञापनों की सरकार बताया है.

मध्यप्रदेश की कमनाथ सरकार जल्द ही पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी दिए जाने की घोषणा की थी.

मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार का एक और वचन पूरा. अब पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा. मध्य प्रदेश की जनता को 15 साल बाद अहसास हुआ कि सरकार क्या होती है, वरना तो लोग विज्ञापन को ही सरकार बताते थे. “मध्य प्रदेश वासियों को विज्ञापन राज के अंत की बधाई.”

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि मप्र पुलिस के कर्मचारियों के लिए पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश 50000 पुलिसकर्मियों की भर्ती कर पुलिस बल की कमी को दूर करेंगे. आवास भत्ता 5000₹ प्रतिमाह करेंगे. प्रतिदिन के ड्यूटी समय को कम करेंगे और  पुलिस को काम करने के लिये तनावमुक्त वातावरण देंगे.

अमर उजाला की ख़बर के अनुसार जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को यहां पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा की और पुलिस बल के लिए साप्ताहिक छुट्टी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

कमलनाथ ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में तकनीकी संसाधनों को आधुनिक किया जाए. महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के नियंत्रण के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जाए और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रणनीति बनाई जाए. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुशासन का प्रमुख आधार पुलिस बल है. राज्य की छवि पुलिस व्यवस्था पर निर्भर करती है.

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+