May a good source be with you.

शर्म है कि आती नहीं: कैलाश विजयवर्गीय ने फिर किया विवादित ट्वीट- विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित का अनुगामी नहीं हो सकता

ट्विटर पर ट्रोल होते देख कैलाश विजयवर्गीय को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा.

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों में भाजपा के ख़राब प्रदर्शन को उनके नेता पचा पाने अक्षम दिखाई पड़ रहे हैं. पार्टी के कुछ नेता अपने विरोधी नेताओं के बारे में अपमानजनक टीका टिप्पणी से बाज़ नहीं आ रहे हैं. आज अपने एक ट्वीट में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा, “विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित और राष्ट्र प्रेम का अनुगामी नहीं हो सकता.”

 

हालांकि बाद में ट्विटर पर अपनी पोस्ट पर ट्रोलिंग देखते हुए उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर लिया.

इससे पहले भी कई बार भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी के ख़िलाफ़ अपमानजनक तरीक़े से व्यक्तिगत टिप्पणी की है. 2004 में भारत के वर्त्तमान प्रधानमंत्री और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी को ‘जर्सी काऊ’ कहा था. इससे अलावा विहिप के नेता प्रवीण तोगड़िया ने भी सोनिया गाँधी के लिए अभद्र टिप्पणी की थी.

कुछ समय पहले फतेहपुर सिकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल सोनिया गाँधी के क़िरदार पर ऊँगली उठाते हुए राहुल गाँधी से उनके पितृत्व का प्रमाण मांग बैठे थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+