घायल पत्रकार राजेन्द्र व्यास को अपनी गाड़ी में बिठाकर एम्स तक ले गए राहुल गांधी, राजेन्द्र बोले- राहुल गांधी जैसे नेता अब नहीं मिलते
राजेन्द्र व्यास ने कहा कि एम्स में राहुल ने डॉक्टरों से बात की और मेरा इलाज करवाया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में घायल एक पत्रकार राजेन्द्र व्यास को अपनी गाड़ी में बिठाकर एम्स पहुंचाया और उनका इलाज करवाया. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का यह विडियो खूब वायरल हो रहा है.
इसी बीच पत्रकार राजेन्द्र व्यास का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से अपनी गाड़ी में बिठाकर एम्स ले गए, वैसा कभी सोचा नहीं था. व्यास ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता आजकल नहीं मिलते.
पत्रकार राजेन्द्र व्यास ने कहा कि हुमायूं रोड पर एक मोटरसाइकल ने मुझे टक्कर मारी और मैं गिर गया. मेरा नसीब अच्छा था कि वहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजर रहे थे. उन्होंने गाड़ी रोककर मेरे पास अपने आदमियों को भेजा और मुझे अपनी गाड़ी में बिठाकर एम्स लेकर गए.
राजेन्द्र व्यास ने कहा कि एम्स में राहुल ने डॉक्टरों से बात की और मेरा इलाज करवाया. राहुल गांधी जैसे नेता बहुत कम होते हैं.
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1110915558025785344