May a good source be with you.

पत्रकार निशांत चतुर्वेदी ने राबड़ी देवी पर की घिनौनी टिप्पणी, राबड़ी बोलीं- मोदी से सवाल पूछने पर तुम्हारे पेट में क्यों छूटने लगी मरोड़े

राबड़ी देवी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था, “मुजफ़्फरपुर में लोगों ने मोदी से पूछा कि लीची कैसे खाते हैं, लेकिन मोदी इसका जवाब नहीं दे पाए क्योंकि यह सवाल पहले से निर्धारित नहीं था.”

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उनके ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार निशांत चतुर्वेदी पर करारा हमला बोला है. राबड़ी देवी ने कहा है कि मैं वोट की ताकत से 8 साल तक देश के दूसरे सबसे बड़े सूबे की मुख्यमंत्री रही हूं. मोदी से सवाल पूछने पर तुम्हारे पेट में मरोड़े क्यों छूटने लगे? निशांत चतुर्वेदी ने पिछले दिनों ट्विटर पर राबड़ी देवी का मजाक उड़ाया था.

राबड़ी देवी ने ट्विटर पर लिखा है, “बेटा तेरे जैसे पतलकारों को बहुत पसीना पोंछवाया है. वोट की ताक़त से लोकतांत्रिक तरीक़े से 8 साल देश के दूसरे सबसे बड़े सूबे (बिहार-झारखंड) की मुख्यमंत्री रही हूं. मोदी से सवाल पूछा तो तोहार पेट में मरोड़े क्यों छूटे? तबियत ठीक बा नू..”

दरअसल, 30 अप्रैल को बिहार के मुजफ़्फरपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली थी. इसे लेकर 1 मई को राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “मुजफ़्फरपुर में लोगों ने मोदी से पूछा कि लीची कैसे खाते हैं-काटकर, चूसकर या वाश-बेसिन पर खड़ा होकर. लेकिन मोदी इसका जवाब नहीं दे पाए क्योंकि यह सवाल पहले से निर्धारित नहीं था.”

इसी पर आजतक के पत्रकार निशांत चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा, “अच्छा जी राबड़ी देवी जी भी ट्वीट करती है. कोई इनसे बोले कि ये बस तीन बार ट्विटर बोलकर बता दें.” इसके बाद यह मामला गरमा गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने निशांत चतुर्वेदी की खूब फ़जीहत की.

https://twitter.com/nishantchat/status/1123867237096599552

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+