May a good source be with you.

अखिलेश और मायावती कल करेंगे साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस, गठबंधन का हो सकता है ऐलान

25 साल पहले ही दोनों पार्टियों के गठबंधन से प्रदेश में सरकार बनी थी.

समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी(बसपा) सुप्रीमो मायावती कल लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने जा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा कि इस प्रेसवार्ता में दोनों दल अगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं. बता दें कि यह काफ़ी सालों बाद होगा जब धुर प्रतिद्वंदी रही दोनों दल के प्रमुख साथ में मीडिया रूबरू होंगे.

पत्रकारों के निमंत्रण के लिए दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से प्रेस निमंत्रण जारी किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कल गोमती नगर के होटल ताज में आयोजित है.

प्रेस निमंत्रण

गौरतलब है कि 25 साल पहले ही दोनों पार्टियों के गठबंधन से प्रदेश में सरकार बनी थी. उस समय भी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम के साथ बीजेपी को रोकने के लिए हाथ मिलाई थी. इसबार भी दोनों पार्टियों का उद्देश्य यही है.

ये भी पढ़ें- इधर सपा-बसपा में शुरू हुई गठबंधन की बात, उधर अखिलेश के ऊपर कसा CBI का शिकंजा

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+