May a good source be with you.

ABVP के सदस्य बने JNU देशद्रोह मामले में गवाह

दिल्ली पुलिस ने बीते 14 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर कन्हैया कुमार समेत दस लोगों के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत दस अन्य लोगों के ख़िलाफ़ कथित देशद्रोह मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े 14 छात्र गवाह हैं.

न्यूज़ प्लेटफॉर्म की ख़बर के अनुसार दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह मामले में 77 लोगों को गवाह बनाया है. जिसमें 24 पुलिसकर्मी, 14 एबीवीपी के छात्र और 4 ज़ी न्यूज़ के कर्मचारी शामिल हैं.

पुलिस के 14 छात्र गवाहों में जेएनयू के पूर्व यूनिट सेक्रेटरी एबीवीपी के संदीप कुमार सिंह, एबीवीपी समर्थक अखिलेश पाठक, एबीवीपी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ओमकार श्रीवास्तव, एबीवीपी रिसर्च विंग के वर्तमान राष्ट्रीय संयोजक आलोक कुमार सिंह समेत 10 अन्य लोग शामिल हैं.  बता दें कि जेएनयू कैंपस में घटना के समय आलोक कुमार सिंह एबीवीपी के प्रेसिडेंट थे.

ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस ने बीते 14 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर कन्हैया कुमार समेत दस लोगों के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+