May a good source be with you.

इसबार जेएनयू में दाखिले के लिए मिलेगा कम समय, शेहला रशीद ने कहा- प्रशासन का छात्रों को परेशान करने का नया तरीक़ा

प्रशासन द्वारा घोषित तारिख के मुताबिक़ अब विद्यार्थी 28 दिसम्बर से 3 जनवरी तक दाखिले के लिए आवेदन दे सकते हैं.

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में नए सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन देने के इंतज़ार में हज़ारों छात्र-छात्राएं बैठे हुए हैं. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई तारिख स्पष्ट नहीं कर रही थी. हाल में प्रशासन द्वारा घोषित तारिख के मुताबिक़ अब विद्यार्थी 28 दिसम्बर से 3 जनवरी तक दाखिले के लिए आवेदन दे सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए प्रशासन द्वारा इतना कम समय तय करने का विरोध किया जा रहा है.

इस मामले में विश्वविद्यालय की पूर्व विद्यार्थी एवं छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं शेहला रशीद ने एक ट्वीट के ज़रिये कहा, “ऐसा लग रहा है कि जेएनयू प्रशासन चाहता है कि अगले सेमेस्टर के लिए कम से कम लोग रजिस्टर करें. रजिस्ट्रेशन की तारिख 28 दिसम्बर से 3 जनवरी है. इनमें से 29, 30 हफ्ते के आख़िरी दिन हैं. 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को न्यू इयर ईव और नव वर्ष का पहला दिन होगा. नया साल, परेशान करने के नए तरीक़े.”

https://twitter.com/Shehla_Rashid/status/1078209767489880064

गौरतलब है कि जेएनयू में विभिन्न मामलों को लेकर प्रशासन के रवैये के ख़िलाफ़ लगातार ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा आवाज़ उठाई जा रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+