प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर फ़िल्म बनाएंगे जिग्नेश मेवाणी, फ़िल्म का नाम- “चौकीदार ही चोर है.”
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने नरेन्द्र मोदी को देश का विनाशकारी प्रधानमंत्री बताया है.
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर फ़िल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंने अपनी इस फ़िल्म का नाम “चौकीदार ही चोर है” रखने का विचार किया है.
जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी के जीवन पर इस तरह की फ़िल्म बनी तो वह शाहरूख, सलमान और आमिर की फ़िल्मों से भी ज्यादा की कमाई करेगी.
इंडिया टुडे से बातचीत में जिग्नेश ने नरेन्द्र मोदी को देश का विनाशकारी प्रधानमंत्री बताया है. उन्होंने कहा है कि वे भाजपा के विकास मॉडल का पर्दाफ़ाश करेंगे.
उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और कृषि सेक्टर में मोदी सरकार की नीतियों की वज़ह से जनता का भरोसा अब मोदी के ऊपर से हट गया है. सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर जिग्नेश मेवानी ने कहा कि इस हमें सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का जश्न मनाना चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों ने महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाई है.