May a good source be with you.

56 इंच वाले मोदी को काले रंग का डर? झारखंड में मोदी की सभा में काला मोजा पहनने पर भी लगी रोक

ज़िला प्रशासन ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में काले रंग की सभी प्रकार की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया है.

झारखंड के पलामू में प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. कार्यक्रम से पहले पलामू ज़िला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर पत्र जारी करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में काले रंग की सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ईनाडु इंडिया की ख़बर के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को पलामू के चियांकि हवाई अड्डे से मडंल डैम और कोयल सोन परियोजना का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को देखते हुए ज़िला प्रशासन की ओर से फरमान सुनाया गया है कि सरकारी कर्मचारी से लेकर आम नागरिक तक कोई भी काल रंग की वस्तु लेकर कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा. यहां तक कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में काले रंग का मोजा पहनने पर भी प्रतिबंध लगा है. कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा.

कार्यक्रम में बैग, जूते, मोजे, कपड़े समेत सभी काली चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है. ग़ौरतलब है कि पारा शिक्षकों के आंदोलन करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रमों में भी काले रंग की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया था और अब प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर भी काले रंग से परहेज किया जा रहा है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+