May a good source be with you.

झारखण्ड: भाजपा की महिला नेता ने पार्टी के विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए दी आत्मदाह की धमकी

आरोपी विधायक मुख्यमंत्री रघुबर दास के क़रीबी माने जाते हैं.

देश में सत्ता का स्वाद चख रही भाजपा सरकार के विधायक अपनी ही पार्टी की महिला नेताओं के साथ यौन शोषण कर रहे हैं. मामला झारखण्ड का है जहां भाजपा की एक महिला नेता ने मुख्यमंत्री रघुबर दास के करीबी माने जाने वाले पार्टी विधायक दुलु महतो पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की कोशिश की.

महिला ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आत्म दाह करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने ख़ुद को ज़िंदा जलाकर आत्महत्या कर लेंगी. महिला ने बताया कि आरोपी विधायक ने उन्हें गेस्ट हाउस में बुलाकर उनके साथ बद्तमीज़ी की और कहा कि वे बहुत सुंदर हैं और फिर विधायक ने महिला के गाल व शारीरिक अंगों को छुआ. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह गेस्ट हाउस से किसी तरह भागकर निकल गईं तो विधायक ने आंनद शर्मा नामक व्यक्ति को भेज कर महिला को किसी भी तरह राज़ी करके अपने पास वापस लाने के लिए भेजा था.

पीड़ित महिला द्वारा लगाए जा रहे इन गंभीर आरोपों के बीच प्रशासन का रवैया बहुत ही उदासीन दिख रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस कथित तौर पर इस मामले में कोई ठोस क़दम न उठाते हुए पीड़िता को शांत करने की कोशिश कर रही है.

यौन शोषण के यह गंभीर आरोप भाजपा सरकार के विधायकों और मंत्रियों पर लगाए जा रहे हैं, जो सरकार बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई थी. इससे पहले भाजपा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे अकबर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लग चुके हैं.

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+