शर्मनाक: भाजपा नेता और झारखंड के कृषि मंत्री ने महिला प्रतिनिधि से की मारपीट, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप
बीते मंगलवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह करमाटांड़ के मदनकटा-कालाझरिया में कलश यात्रा में पहुंचे थे.
समय-समय पर महिलाओं को लेकर भाजपा नेताओं का विवादास्पद बयान सामने आते रहता है. ताज़ा मामले में बीजेपी नेता और झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने ज़िला परिषद की एक महिला सदस्या के साथ अभद्रता और मारपीट की.
लाइव हिंदुस्तान की एक ख़बर के अनुसार मंगलवार को मंत्री करमाटांड़ के मदनकटा-कालाझरिया में यज्ञ को लेकर आयोजित कलश यात्रा में पहुंचे थे. उस दौरान ही कुछ लोगों में आपसी लड़ाई हो गई है. आरोप है कि उसी समय मंत्री जी ने ज़िला परिषद की सदस्या पिंकी कुमारी को गाली दी और मारपीट की.
इस मामले को लेकर पिंकी कुमारी ने थाना में शिकायत की है. हालांकि मंत्री जी इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उन्होंने कोई मारपीट की. रणधीर सिंह का कहना है कि “यज्ञ समिति के लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे. वो वहां पहुंचे तो महिला ने उनका गला पकड़ लिया.”